भास्कर न्यूज | अमृतसर अमृतसर के पिंगलवाड़ा में आर्ट ऑफ लिविंग संस्था ने मूक-बधिर बच्चों के लिए एक खास इन्ट्यूशन प्रोसेस प्रोग्राम करवाया। इस प्रोग्राम में 41 बच्चों ने हिस्सा लिया। इसका मकसद था इन बच्चों की अंदरूनी क्षमताओं को जागृत करना, ताकि वो अपनी श्रवण और वाणी की कमी को पार कर सकें। इस प्रोग्राम को आर्ट ऑफ लिविंग की टीचर मुस्कान कपूर ने होस्ट किया। उनके साथ वॉलंटियर्स सरगुन अरोड़ा, मुनीश पुंज, चैतन्या पुंज, विकास कुमार, ऋतु त्रेहन और सुकृति त्रेहन ने मिलकर बच्चों की मदद की। 2 दिनों तक चले इस प्रोग्राम में बच्चों ने योग, ध्यान और मज़ेदार एक्टिविटीज के जरिए अपनी छिपी हुई क्षमताओं को पहचानने की कला सीखी। खास बात ये थी कि बच्चों ने बंद आंखों से पढ़ने और बिना छुए चीजों को महसूस करने जैसी अद्भुत स्किल्स भी दिखाईं। यह इनिशिएटिव बच्चों में आत्मविश्वास और आत्मनिर्भरता बढ़ाने का प्रयास है, ताकि वो दुनिया को नए नजरिए से देख सकें। आर्ट ऑफ लिविंग ने इन बच्चों की जिंदगी में सकारात्मकता और खुशी भरने का एक बेहतरीन काम किया है।


