भास्कर न्यूज | महासमुंद ग्राम बिरकोनी में अपनी सास के साथ पाने भरने गई बहु को उसके पड़ोसियों ने स्टील के बाल्टी व डंडे से मारपीट करने की मामला सामने आई है। मामला महासमुंद थाना क्षेत्र की है। शिकायत पर पुलिस ने केस दर्ज कर ली है। पुलिस ने मामले की जानकारी देते हुए बताया कि ग्राम बिरकोनी के वार्ड 3 निवासी वेदकुमारी टंडन ने दर्ज शिकायत में बताया कि उसके तीन लड़की और लड़का है, वेदकुमारी टंडन 27 मार्च को सुबह 5 बजे अपनी सास पुनउतीन टंडन के साथ अपने घर के सामने लगे नल में पानी भरने गयी थी। जहां उसकी पड़ोसी कलावती ढीढी व आत्माराम ढीढी भी नल में पानी भरने पहुंचे थे। पुरानी रंजिश को लेकर कलावती ढीढी ने स्टील के बाल्टी से और आत्माराम ढीढी ने डंडा से उसके साथ मारपीट कर गाली गलौज कर जान से मारने की धमकी दी। प्रार्थी की सास पुनउतीन टंडन ने मारपीट छुड़ाने व मना करने पर उसके साथ भी मारपीट कह। मारपीट में वेदकुमारी टंडन के सिर, चेहरा और हाथ में चोंटें आयी है। उसे इलाज के लिए डायल 112 के माध्यम से महासमुंद अस्पताल ले जाया गया। मामले की शिकायत पर पुलिस ने आरोपियों के विरुद्ध अपराध धारा के तहत केस दर्ज कर किया।


