महासमुंद| ग्राम बेमचा में मूल खल्लारी सिद्ध शक्ति पीठ मां खल्लारी मंदिर बेमचा में आज से नवरात्रि महोत्सव का आयोजन होगा। ज्योति प्रज्ज्वलन आज दोपहर 12 बजे होगा। मां खल्लारी के दरबार में बड़ी संख्या में लोग मां का आर्शीर्वाद लेने पहुंचेंगे। मंदिर परिसर में श्रीमद् भागवत महापुराण ज्ञान गंगा सप्ताह का आयोजन होगा। भगवताचार्य पंडित मिथलेश तिवारी दोपहर 2 बजे से 6 बजे तक प्रतिदिन कथा का वाचन करेंगे। विशेष पंचमी शृंगार 2 अप्रैल को होगा।


