झलप| ग्राम झलप के निवासी शिवम शर्मा पिता यशपाल शर्मा का अग्निवीर में चयन हुआ। सेना में चयन होने पर न केवल गांव बल्कि क्षेत्र का नाम रौशन किया है। शनिवार को सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। जहां युवक के सफलता से अभिभूत होकर ग्राम पंचायत झलप के सरपंच राकेश साहू ने शिवम शर्मा को सम्मानित किया गया। चयन के ग्राम के लिए शिवम शर्मा ने अपनी सफलता का श्रेय अपने माता पिता और निःशुल्क परीक्षण केंद्र महासमुंद को दिया। जहां उन्होंने 6 महीने की ट्रेनिंग ली। इस अवसर पर सरपंच राकेश साहू जनपद सदस्य बलविंदर सिंह (सीटू) सलूजा उप सरपंच किशन कोसरिया, ललिता अग्रवाल समस्त पंच गण और ग्राम सेवा समिति के अध्यक्ष भागीरथी मार्कण्डेय, कौशल देवांगन, अतुल गुप्ता, नीरज अग्रवाल, शम्मी सलूजा, सुभाष पटेल, मेघनाथ यादव, दुर्गेश ध्रुवंशी ग्रामीण उपस्थित रहे।


