ग्राम सरकडा में पति व ससुराल वालों ने की मारपीट, केस दर्ज

भास्कर न्यूज| महासमुंद पिथौरा थाना क्षेत्र के ग्राम सरकडा में एक महिला ने अपने पति से किसका फोन आया है पूछने पर उसके साथ उसके पति ने गाली गलौज कर मारपीट कर दी। मारपीट के बाद महिला ने 112 में कॉल कर शिकायत करके मदद मांगी। मामले की जानकारी देते हुए पुलिस ने बताया कि दर्ज शिकायत में खिलेश्वरी सिन्हा ने बताया कि 2024 में उसका विवाह ग्राम सरकडा थाना पिथौरा के निवासी मनीराम डडसेना के साथ सामजिक रिति रिवाज से हुआ था। शादी के दो जीन महीने बाद खिलेश्वरी के पति उसके साथ घरेलू बातों और शक कर वाद विवाद करते थे। खिलेश्वरी ने इस बात की जानकारी अपने पिता व परिवार वालों को दी। तब उसके पिताजी भुखन लाल सिन्हा ने 5 जनवरी को उसे वापस रायपुर लेकर गये। इसके बाद 5 फरवरी को खिलेश्वरी सिन्हा वापस अपने ससुराल ग्राम सरकडा आयी। कुछ समय बीतने के बाद उसके पति के ने फिर से गाली गलौज करने लगा। खिलेश्वरी ने बताया कि 26 मार्च को रात 9 बजे उसके पति के फोन में किसी का फोन आया, तब वह पूछी की किसका फोन है, तो उसके पति ने तुझे क्या करना है, कहते हुये उसके साथ विवाद करने लगा। जिसे सुन खिलेश्वरी के ससुर उदेराम डडसेना, सास भोगबाई, देवर देवशंकर व देवरानी गनीता सभी एक राय होकर तुझे जान से मार देंगे कहते हुये मारपीट करने लगे। खिलेश्वरी डर कर चिल्लाते हुए पड़ोस के लोकप्रकाश के घर दौड़कर भागी और डॉयल 112 में कॉल कर पुलिस को सूचना दी। पुलिस के समझाईश देने पर उसके ससुराल में वह रात को रही इसके बाद सुबह उसके पति ने अपने माता-पिता परिवार वालों को बुला लो तुम्हे अपने घर में नही रखूंगा कहा। खिलेश्वरी को उसके पति और ससुराल वालों के मारपीट करने से चोंटें आई है। घटना को गांव के रामायण सिन्हा देखे सुने है। मामले की शिकायत पर पुलिस ने आरोपियों के विरुद्ध केस दर्ज कर ली है। पुलिस इस मामले की जांच करना भी शुरू कर दी है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *