महासमुंद| खल्लारी थाना अंतर्गत ग्राम डूमरडीह में एक कलयुगी बेटे ने अपनी वृद्धा मां से पेड़ के महुआ को बीनने पर उसके साथ डंडे से मारपीट कर जान से मारने की धमकी दी। शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज किया है। पुलिस ने मामले की जानकारी देते हुए बताया कि ग्राम डूमरडीह निवासी लक्ष्मीबाई ठाकुर ने बताया कि वृद्धावस्था होने से वह ज्यादा काम काज नहीं करती है, उसकी 6 पुत्र-पुत्रियां हैं सभी का विवाह कर चुकी हूं, जो सभी अलग-अलग रहकर अपना जीवन यापन करते हैं। लक्ष्मीबाई ने बताया कि वह अपने मंझला पुत्र भगवान सिंग ठाकुर के साथ रहती है सभी पुत्रों का बंटवारा कर चुकी है। लक्ष्मीबाई 25 मार्च को सुबह 8 बजे जब महुआ बीनने अपने खेत में गई थी, जिसको लेकर मारपीट की।


