महासमुंद| करणी कृपा प्लांट के विरोध में 3 साल से अधिक समय से आंदोलनरत छत्तीसगढ़ राज्य आंदोलनकारी व छग संयुक्त किसान मोर्चा के सदस्य आज 30 मार्च को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बिल्हा आगमन पर करणी कृपा उद्योग के कब्जा किए गए शासकीय, काबिल काश्त, आदिवासी औरा नेशनल हाईवे की भूमि पर कब्जा, 28 फरवरी की ट्रैक्टर रैली पर आपातकाल जैसी व्यवस्था व किसानों की गिरफ्तारी सहित 15 सूत्रीय मांगों को लेकर छत्तीसगढ़ संयुक्त किसान मोर्चा बिल्हा परिक्षेत्र के किसान पीएम नरेंद्र मोदी को ज्ञापन सौंपेंगे। छत्तीसगढ़ राज्य आंदोलनकारी व छग संयुक्त किसान मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष अनिल दुबे ने कहा है कि अवैध करणी कृपा उद्योग के बलात रूप से कब्जा किए गए शासकीय भूमि,किसानों की भूमि, छसपा किसान मोर्चा की भूमि खाली कराने और अवैध करणी कृपा उद्योग के औद्योगिक प्रदूषण से अंचल के लगभग 28 गांव हो रहें बर्बादी से बचाने व न्यायालय के आदेश का थाना प्रभारी तुमगांव न मानने सहित 15 सूत्रीय मांग को लेकर आज 30 मार्च को प्रधानमंत्री के बिल्हा आगमन पर छत्तीसगढ़ संयुक्त किसान मोर्चा बिल्हा परिक्षेत्र के किसान ज्ञापन सौंपेंगे।


