तेज रफ्तार बाइक चालक ने पीछे से मारी टक्कर, मौत

भास्कर न्यूज| महासमुंद बसना थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत जगदीशपुर रोड में खेमड़ा तालाब के पास एक तेज रफ्तार बाइक ने सामने चल रही बाइक की जोरदार टक्कर मार दी। इस घटना में बाइक सवार युवक गंभीर रुप से घायल हो गया। जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार मृतक दिवाकर बेहरा ग्राम पंचायत चनौरीडीह का रहने वाला था। जो संदीप ट्रैक्टर्स बसना में काम करने सुबह आया हुआ था। काम करने के बाद करीब शाम 7.30 बजे घर जाने निकला था। इस दौरान अपने बाइक से घर लौट रहा था। जहां ग्राम जगदीशपुर रोड खेमडा तालाब के पास पहुंचा था कि पीछे से आ रही बाइक के चालक द्वारा पीछे जोरदार टक्कर मार दी। इससे बाइक सवार दिवाकर बेहरा सड़क किनारे छिटक गया। जहां उनके सिर, नाक और हाथ में चोट आने से घायल हो गया। घटना को देख ग्रामीण मदद के लिए दौड़े। साथ ही अपने भाई को फोन कर घटना की सूचना भी दी। परिजनों द्वारा घर लेकर पहुंचे। घर में तबीयत ज्यादा बिगड़ने पर तत्काल आनन फानन में उपचार के लिए प्राइवेट वाहन में बसना के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां इलाज के दौरान 28 मार्च को अस्पताल में मौत हो गई। पीएम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया। शनिवार को परिजनों ने बाइक चालक के खिलाफ मामला दर्ज कराया। परिजन त्रिलोचन बेहरा ने बताया कि घटना के बाद मौके पर पहुंचे तो देखा कि दोनों का बाइक घटनास्थल पर ही पड़ा हुआ था। वही बाइक का चालक नहीं था। इसके बाद परिजनों ने बसना थाना में रिपोर्ट दर्ज कराया। पुलिस ने मामले में मामला दर्ज कर लिया है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *