कवर्धा| रायपुर में छग इंफ्रास्ट्रक्चर डेवलपमेंट कॉर्पोरेशन (सीआईडीसी) की 45वीं बैठक हुई। इसमें सीआईडीसी में संविलियित विघटित परिवहन निगम के कर्मचारियों को राज्य शासन के आदेश के अनुरूप 22 प्रतिशत, 20, 33, 30, 42, 40, 60 व 53 प्रतिशत महंगाई भत्ते का लाभ देने अनुमोदन की पुष्टि करने व भविष्य में महंगाई भत्तों का लाभ देने प्रबंध संचालक को अधिकृत करने का निर्णय लिया गया है।


