कवर्धा| छत्तीसगढ़ व्यापमं ने 13 अप्रैल को संचालनालय कृषि अंतर्गत सहायक सांख्यिकी अधिकारी भर्ती परीक्षा रखी है। इसका प्रवेश पत्र व्यापमं की नई वेबसाइट vyapamcg. cgstate.gov.in पर अपलोड किया गया है। अभ्यर्थी पंजीकृत नंबर पर प्राप्त SMS के यूआरएल को क्लिक कर प्रवेश पत्र प्राप्त कर उसका प्रिंट आउट ले सकते हैं। किसी भी समस्या के लिए हेल्पलाइन नंबर 0771-2972780, मोबाइल नंबर 8269801982 पर सुबह 10 से शाम 5:30 बजे तक संपर्क कर सकते हैं।


