झलमला मार्ग पर 7 तक मालवाहकों की नो एंट्री

भास्कर न्यूज | बालोद झलमला से बालोद मुख्य मार्ग पर नवरात्रि पर्व के दौरान मालवाहक वाहनों की एंट्री 30 मार्च से 7 अप्रैल तक प्रतिबंधित रहेगी। नवरात्र के मद्देनजर पुलिस प्रशासन की ओर से रूट डायवर्सन किया है नवरात्र में गंगा मैया मंदिर झलमला में ज्योति कलश स्थापना के बाद विभिन्न धार्मिक कार्यक्रम हांेगे, मेला लगेगा। रूट डायवर्सन चार्ट के अनुसार धमतरी तरफ से राजहरा राजनांदगावं जाने वाली बड़ी मालवाहक वाहन धमतरी- गुरूर- झलमला तिराहा- पड़कीभाट बाइपास- पाररास होते हुए बटेरा चौक लोहारा से गंतव्य स्थान के लिए आगे बढ़ेंगे। दुर्ग से राजहरा राजनांदगावं जाने वाली बड़ी मालवाहक वाहन दुर्ग- गुण्डरदेही- पड़कीभाट- बायपास होते हुए बटेरा चौक लोहारा से गंतव्य स्थान के लिए आगे बढ़ेंगे। राजहरा की ओर से आने वाली बड़ी मालवाहक वाहन राजहरा- कुसुमकसा- बटेर ा चौक लोहारा- पाररास बायपास-पड़कीभाट होते गंतव्य स्थान के लिए आगे बढ़ेंगे। इसी प्रकार राजनांदगांव की ओर से आने वाले बड़ी मालवाहक वाहन राजनांदगांव-लोहारा-ब टेरा चौक-पाररास बाइपास पड़कीभाट होते हुए गंतव्य स्थान के लिए आगे बढ़ेंगे। झलमला के गंगा मैया मंदिर में रविवार को दोपहर तक 901 ज्योति कलश स्थापित होगी। पहली बार श्रद्धालु पशुपतिनाथ का दर्शन कर जलाभिषेक करेंगे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *