बालोद| ग्राम मोखा में बाइक सवार दो लोगों ने येमन कुमार सिन्हा की पिटाई कर दी। पुलिस के अनुसार येमन ने जानकारी दी है 23 मार्च को शाम 6.30 बजे दरगहन मोखा चौक के पास सेलून दुकान रोड किनारे के पास कमलेश यादव, ईश्वर तारम के साथ खड़ा था। इस दौरान गुरूर तरफ से आ रही बाइक चालक कट मारते हुए आगे बढ़ा। चालक को बाइक को धीरे चलाने बोला तो बाइक को मोड़कर दो व्यक्ति आया और गाली गलौज करने लगे। एक व्यक्ति सेलून से कैंची निकालकर पसली पर वार किया। वहीं एक व्यक्ति ने हाथ मुक्का से मारपीट की। जिससे आंख के नीचे एवं गर्दन में चोट लगी है। सुरेन्द्र सेन, कमलेश यादव एवं ईश्वर तारम ने बीच बचाव किया। गुरूर थाने में दो लोगों के खिलाफ धारा 115 (2), 296, 3 (5), 351 (3) के तहत अपराध दर्ज किया गया है।


