बालोद| डौंडी मुख्यालय से 10 किमी दूर चोरहापड़ाव में मनोज कुमार ने महिला व सुपरवाइजर की पिटाई कर दी। पुलिस के अनुसार ग्राम गोटुलमुंडा निवासी सिविल विभाग दल्लीराजहरा में पदस्थ सुपरवाइजर विजय ने जानकारी दी है 26 मार्च को शाम 6.30 बजे दल्लीराजहरा से काम करने के बाद चोरहापड़ाव पहुंचा। वहां मनोज कुमार गाली गलौज कर संतोषी को डंडे से मार रहा था। बीच बचाव करने गया तो मुझे भी हाथ मुक्का से पीटा। जिससे गर्दन, आंख के पास चोट लगी। रूपेश बोरकर, पुरुषोत्तम सिन्हा और सीता बाई ने बीच बचाव किया। डौंडी थाने में मनोज के खिलाफ धारा 115 (2), 296, 351 (2) के तहत अपराध दर्ज किया गया है।


