द्रोणिका सक्रिय: दिन व रात का पारा स्थिर रहने के आसार

बालोद| शनिवार को अधिकतम तापमान 38 डिग्री व न्यूनतम तापमान 22 डिग्री रहा। शुक्रवार की तुलना में अधिकतम तापमान एक डिग्री कम रहा। जबकि न्यूनतम तापमान स्थिर रहा। हालांकि पूर्व दिशा से गर्म हवा आने से दिन का तापमान एक डिग्री कम होने के बावजूद लोगों को गर्मी व उमस से राहत नहीं मिल पाई। मौसम विभाग के अनुसार एक द्रोणिका कोमोरान क्षेत्र से मध्य छत्तीसगढ तक 0.9 किलोमीटर ऊंचाई तक विस्तारित है। एक ऊपरी हवा का चक्रीय चक्रवाती परिसंचरण 1.5 किलोमीटर ऊंचाई पर स्थित है। 30 मार्च को मौसम मुख्यतः शुष्क रहने की संभावना है। अधिकतम तापमान में विशेष परिवर्तन होने की संभावना नहीं है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *