जालंधर में भीषण सड़क हादसा, 2 दोस्तों की मौत:दो गंभीर, अमृतसर से होशियारपुर लौट रहे थे; गाड़ी ने कट मारा तो अनियंत्रित हुए

पंजाब के जालंधर में आज यानी रविवार को भीषण सड़क हादसे में दो जिगरी दोस्तों की मौत हो गई। वहीं, दो दोस्त गंभीर रूप से जख्मी हैं। जिनकी निजी अस्पतालों में इलाज चल रहा है। ये हादसा जालंधर के किशनगढ़ पठानकोट रोड पर आज सुबह करीब 1.35 बजे हुआ। घटना की सूचना मिलते ही सड़क सुरक्षा फोर्स की टीमें मौके पर पहुंच गईं थी। जिन्होंने एका एक कर सभी को गाड़ी से बाहर निकाला और अस्पताल पहुंचाया। दो दोस्तों ने तो मौके पर ही दम तोड़ दिया था। दो दोस्तों की हालत फिलहाल गंभीर बनी हुई है। घटना की सूचना पारिवारिक सदस्यों को दे दी गई थी। मिली जानकारी के अनुसार चार दोस्त अपनी स्विफ्ट डिजायर कार में सवार होकर अमृतसर से होशियारपुर जा रहे थे। जालंधर जम्मू नेशनल हाईवे पर जब उनकी गाड़ी किसनगढ़ चौक के पास पहुंची तो उनकी गाड़ी को किसी अज्ञात वाहन ने कट मार दिया। जिससे उनकी गाड़ी अनियंत्रित हो गई। 9 मिनट में सड़क सुरक्षा फोर्स की टीमें क्राइम सीन पर पहुंची आसपास के लोगों द्वारा मामले की जानकारी पुलिस कंट्रोल रूम में सुबह करीब 1.50 बजे दी गई। सूचना मिलने के 9 मिनट बाद सड़क सुरक्षा फोर्स की एक टीम मौके पर पहुंच गई थी। मिली जानकारी के अनुसार मृतकों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल जालंधर भेज दिया गया है। वहीं, पीड़ितों की गाड़ी को किस वाहन ने कट मारा, इस पर जालंधर देहात पुलिस की टीमें जांच कर रही है। फिलहाल मामले में अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज करने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। जांच के बाद केस में आरोपियों को नामजद किया जाएगा।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *