चैत्र नवरात्र आज से, मां दुर्गा की होगी पूजा

भास्कर न्यूज | मनेंद्रगढ़ हिंदू पंचांग के अनुसार इस बार चैत्र नवरात्रि 30 मार्च से शुरू हो रही है। यह नवरात्रि 9 दिन की नहीं, बल्कि केवल 8 दिन की होगी। इसका समापन 6 अप्रैल को होगा। इसी दिन श्रीराम नवमी का पर्व भी मनाया जाएगा। चैत्र मास के शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा तिथि 29 मार्च को शाम 4 बजकर 27 मिनट से शुरू हो रही है। यह तिथि 30 मार्च को दोपहर 12 बजकर 49 मिनट तक रहेगी। इसी आधार पर नवरात्रि की शुरुआत 30 मार्च से मानी गई है। कलश स्थापना का पहला शुभ मुहूर्त 30 मार्च को सुबह 6 बजकर 13 मिनट से 10 बजकर 22 मिनट तक रहेगा। दूसरा मुहूर्त अभिजीत काल में दोपहर 12 बजकर 1 मिनट से 12 बजकर 50 मिनट तक रहेगा। नवरात्रि में मां दुर्गा के नौ स्वरूपों की पूजा की जाती है। व्रत और कलश स्थापना का विशेष महत्व होता है। श्रीराम नवमी के उपलक्ष्य में 30 मार्च से 6 अप्रैल तक प्रतिदिन प्रभातफेरी निकाली जाएगी। यह प्रभातफेरी सुबह 5.30 बजे शुरू होकर नगर भ्रमण के बाद 7 बजे श्रीराम मंदिर पहुंचेगी। वहां आरती, वंदना और प्रसाद वितरण होगा। पहले दिन प्रभातफेरी श्रीराम मंदिर से शुरू होकर भगत सिंह तिराहा, एफसीआई गोदाम, अहमद कॉलोनी, बीएस मार्ट आदि होते हुए वापस श्रीराम मंदिर पहुंचेगी।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *