चित्तौड़गढ़ | श्रीसांवरिया सेठ जी पद यात्रा संघ के बैनर तले रविवार को चित्तौड़ से श्रीसांवलिया जी तक पदयात्रा निकाली जाएगी। संघ के उमेश पिरिया ने बताया कि इस साल भी पदयात्रा होगी इस बार पैदल यात्रा में सभी के लिए वेशभूषा का स्वरूप रखा गया है। पदयात्रा सुबह 5.15 बजे बिछावट मंदिर से प्रस्थान करेगी। श्री सांवरिया सेठ के दर्शन कर भोग प्रसाद के बाद सम्पन्न होगी।


