कृषि मंत्री को लहसुन किसानों को हो रही कम दाम की परेशानी बताई

भास्कर संवाददाता | चित्तौड़गढ़ सांसद सीपी जोशी ने गुरुवार को दिल्ली में केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराजसिंह चौहान तथा रेल, सूचना एवं प्रसारण व इलेक्ट्रॉनिक्स एवं आईटी विभाग मंत्री अश्विनी वैष्णव से भेंट की। संसदीय क्षेत्र से जुड़े विषयों पर चर्चा की। सांसद जोशी ने कृषि मंत्री चौहान को बताया कि इलेक्ट्रॉनिक्स समेत आसपास के क्षेत्र में लहसुन का उत्पादन बहुतायत से होता है। वर्तमान में अन्तर्राष्ट्रीय प्रतिस्पर्धा के कारण किसानों को उपज का वास्तविक मूल्य नही मिल पा रहा है। स्वदेशी लहसुन को बढ़ावा देने व प्रोत्साहन के लिए सरकार के सहयोग की जरूरत है। कृषि मंत्री चौहान ने अवगत कराया कि वर्तमान में किसी भी देश से लहसुन का आयात नही किया जा रहा है। सरकार किसानों को लेकर गंभीर है। परेशानी के जल्द निराकरण के लिए वाणिज्य मंत्रालय से भी बातचीत की जाएगी। सांसद जोशी ने रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव से भेंट कर अजमेर-चंदेरिया 178 किमी रेलवे लाइन दोहरीकरण कार्य के शिलान्यास पर खुशी जताते हुए कहा कि इससे रेलवे ट्रेफिक का भार हल्का होगा। विकास के मार्ग खुलेंगे। नई दिल्ली में केंद्रीय रेल मंत्री से मुलाकात करते हुए सांसद सीपी जोशी। देबारी से भटेवर नई लाइन का सर्वे कराने की मांग सांसद जोशी ने उदयपुर के देबारी स्टेशन से वल्लभनगर व खेरोदा के बीच भटेवर तक वाया डबोक नए रेलमार्ग सर्वे पर चर्चा की। इसके बनने से इस क्षेत्र के विकास के साथ बड़ीसादड़ी-नीमच के लिए एक शॉर्ट रस्ता बन जाएगा। चित्तौड़गढ़-कोटा मार्ग के दोहरीकरण की आवश्यकता भी बताई। इस दौरान नीमच सांसद सुधीर गुप्ता भी उपस्थित रहे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *