“भारत के स्व की कहानी’ थीम पर होगा दो दिवसीय मेवाड़ टॉक फेस्ट

भास्कर संवाददाता | चित्तौड़गढ़ पुस्तक पर संवाद का उत्सव ‘मेवाड़ टॉक फेस्ट’ का तीसरा संस्करण राजसमंद में 11-12 जनवरी को होगा। इसके पोस्टर विमोचन के साथ पुस्तक, साहित्य और सामयिक विषयों पर परिचर्चा शहर के केशव माधव सभागार में हुई। कलेक्टर आलोक रंजन ने भी अपने कार्यालय में एमटीएफ 3.0 के पोस्टर का विमोचन किया। रीडर्स क्लब चित्तौड़गढ़ के संरक्षक नवीन शर्मा ने बताया कि परिचर्चा को संबोधित करते हुए साहित्य परिषद के मनोज कुमार ने बताया कि समाज में निरंतर विचार विमर्श चलना चाहिए। इसके लिए पुस्तक, साहित्य व संवाद उत्सव जैसे आयोजन अधिक महत्वपूर्ण हो जाते हैं। कार्यक्रम समन्वयक डॉ सुनील ने बताया कि दो दिवसीय फेस्ट की थीम “भारत के स्व की कहानी” होगी। लेखन व अध्ययन विधा पर कार्यशाला, ड्राइंग एंड पेंटिंग, स्टोरी टेलिंग प्रतियोगिता, पैनल डिस्कशन, वार्ता सत्र और रंगमंचीय कार्यक्रम जैसे आयोजन होंगे। विविध सत्रों में आईआईएमसी प्रो संगीता प्रणवेन्द्र, लेखक कवि सुरेंद्र सिंह राव मृत्युंजय, लेखक पत्रकार मुरारी गुप्ता, केन्द्र भारती पत्रिका के संपादक उमेश चौरसिया, राजस्थान केन्द्रीय विश्वविद्यालय फिल्म विभाग के प्रो अमिताभ, सुखाड़िया विश्वविद्यालय पत्रकारिता विभाग के प्रो कुंजन आचार्य, लेखक चन्द्रेश टेलर, संगम टॉक्स से रुचि श्रीमाली और सोशल मीडिया एक्सपर्ट योगेश राजपुरोहित अपने सुझाव व अनुभव साझा करेंगे। एमटीएफ 1.0 के समन्वयक विकास ने बताया कि यह ऐसा आयोजन है, जिसमें प्रकाशक, लेखक और पाठकों को एक मंच पर आने का अवसर मिलता है। पाठक अपनी रुचि की पुस्तकें क्रय कर सकते हैं, लेखकों से बातचीत कर सकते हैं और साहित्य से जुड़ी कार्यशालाओं एवं विविध गतिविधियों में हिस्सा ले सकते हैं। पूरी जानकारी वेबसाइट मेवाड़ टॉक फेस्ट डोट कॉम पर उपलब्ध है। फेस्ट में प्रवेश निशुल्क है, पर पूर्व पंजीकरण अनिवार्य है। धन्यवाद लव नवाल ने किया। सुरेश चंद्र, मनीष कुमार मीणा, अजय दायमा, आशुतोष दाधीच, आशीष मेनारिया, अभिषेक, कमलेश आदि सदस्य उपस्थित रहे। पोस्टर विमोचन करते हुए कलेक्टर। दोनों दिन के ये मुख्य कार्यक्रम { संविधान के 75 वर्ष पर प्रदर्शनी: संविधान लागू होने के 75 वर्ष होने पर प्रदर्शनी का उद्घाटन पहले दिन 11 जनवरी शाम को होगा। { अहिल्याबाई होल्कर पर नाटिका: दूसरे दिन 12 जनवरी शाम को लोकमाता अहिल्याबाई होल्कर के 350वें जयंती वर्ष के उपलक्ष में नाटिका मंचन का सांस्कृतिक कार्यक्रम होगा। पराक्रमी भारत और उदीयमान भारत की थीम पर हुए थे पहले दो संस्कारण एमटीएफ का पहला आयोजन सुभाषचंद्र बोस जयंती पर 23 जनवरी 2023 को महाराणा प्रताप कृषि विश्वविद्यालय उदयपुर में “पराक्रमी भारत” थीम पर तो दूसरा गत 30-31 मार्च 2024 को मोहनलाल सुखाड़िया विश्वविद्यालय उदयपुर में “उदीयमान भारत” थीम पर हुआ था।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *