चित्तौड़गढ़ | महावीर इंटरनेशनल के जीवदया सेवा प्रकल्प की श्रंखला में गुरुवार सुबह गायों, पक्षियों व जरूरतमंदों को आहार-भोजन की सेवा की गई। प्रकल्प प्रभारी मदनलाल तलेसरा के अनुसार सदस्य प्रकाश दरडा के जन्मदिन पर पत्नी रश्मि दरडा एवं परिवार की ओर से पन्नाधाय पार्क, खातर महल, खरडिया महादेव आदि कबूतरखाना पर पक्षियों को दाना, गांधीनगर गोशाला में गायों को चारा वितरण किया गया। सांवलियाजी राजकीय जिला चिकित्सालय धर्मशाला में रोगी सेवा सहायता समिति संचालित भोजनशाला में 95 व्यक्तियों के भोजन का प्रबंधन किया गया। अमित, सुमन, प्रेक्षा संचेती के साथ संस्था सदस्य बसंतीलाल मेहता, प्रकाश पोखरना, अशोक सेठिया, सुनील संजेती आदि ने सेवाएं दी।


