12वीं में कौशल आधारित प्रश्नों का अंकभार 20 प्रतिशत होगा

भास्कर न्यूज | चित्तौड़गढ़ माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की ओर से दसवीं एवं 12वीं बोर्ड परीक्षाओं के मॉडल प्रश्न पत्र तथा मार्किंग स्कीम जारी कर दी गई है। 12वीं बोर्ड के विज्ञान-संकाय के प्रश्नपत्रों में प्रश्नों की संख्या 53 तथा समय अंतराल 3 घंटे 15 मिनट निर्धारित किए गए हैं। प्रश्नपत्रों में क्रमशः बहुविकल्पीय, रिक्तस्थान, अतिलघुउत्तरीय, लघुउत्तरीय, दीर्घउत्तरीय तथा निबंधात्मक कुल छः प्रकार के प्रश्न पूछें जाने हैं। 12वीं बोर्ड फिजिक्स, केमेस्ट्री,मैथमेटिक् स तथा बायोलॉजी के प्रश्नपत्रों में ज्ञान,अवबोध, ज्ञानोपयोग कौशल तथा विश्लेषण आधारित प्रश्नों का निश्चित अनुपात में समावेश किया गया है। 12वीं बोर्ड के फिजिक्स, केमेस्ट्री, मैथमेटिक्स तथा बायोलॉजी विषयों के प्रश्नपत्रों में कौशल तथा विश्लेषण पर आधारित प्रश्नों का 20 फीसदी अंकभार निश्चित तौर पर प्रतियोगी परीक्षाएं नीट-यूजी तथा जेईई-मेन व एडवांस्ड की तैयारी में भी सहायक होगा। एक्सपर्ट ने बताया कि नेशनल एजुकेशन पॉलिसी- 2020 में विद्यार्थियों के कौशल विकास तथा विश्लेषणात्मक क्षमता के विकास पर जोर दिया गया है। 12वीं बोर्ड फिजिक्स, केमिस्ट्री तथा बायोलॉजी के विषयों में बहुविकल्पीय एवं रिक्त स्थान से संबंधित 14 अंकोे के प्रश्न पूछे जाएंगे। गणित विषय में बहुविकल्पीय एवं रिक्त स्थान से संबंधित 24 अंकों के प्रश्न होंगे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *