बलौदाबाजार के 16 हजार परिवारों को मिलेगा आवास:PM मोदी करेंगे सांकेतिक शुभारंभ, हितग्राहियों को मिलेगी घर की चाबी और स्मृति चिन्ह

छत्तीसगढ़ में प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण के तहत आज का दिन ऐतिहासिक है। राज्य के 3 लाख से अधिक परिवार एक साथ अपने नए पक्के मकान में प्रवेश करेंगे। इनमें बलौदाबाजार जिले के 16,621 परिवार शामिल हैं। बिलासपुर में आयोजित राज्य स्तरीय कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सांकेतिक गृह प्रवेश कराएंगे। इसके साथ ही प्रदेश भर में लाखों घरों में दीप जलाए जाएंगे। हिंदू नव वर्ष के अवसर पर राज्य सरकार ने इस कार्यक्रम को भव्य रूप दिया है। बलौदाबाजार जिले के गांवों में उत्सव का माहौल है। नए घरों को सजाया गया है। रंगोली बनाई गई है। दीयों की रोशनी से आंगन जगमगा रहे हैं। गृह प्रवेश के दौरान पारंपरिक रीति-रिवाजों का पालन किया जाएगा। हितग्राहियों को सरकार की ओर से आभार पत्र, खुशियों की चाबी और स्मृति चिन्ह दिए जाएंगे। प्रशासन ने की विशेष तैयारियां जिला पंचायत सीईओ दिव्या अग्रवाल ने बताया कि कार्यक्रम की सफलता के लिए विशेष तैयारियां की गई हैं। कलेक्टर दीपक सोनी के मार्गदर्शन में एक नियंत्रण कक्ष स्थापित किया गया है। हर पंचायत में एक नोडल अधिकारी को कार्यक्रम के सफल संचालन की जिम्मेदारी दी गई है। यह योजना गरीब परिवारों के लिए महत्वपूर्ण है। इससे वे कच्चे घरों से पक्के घरों में शिफ्ट होकर सुरक्षित और सम्मानजनक जीवन जी सकेंगे। यह आत्मनिर्भर भारत की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *