बोर्ड परीक्षा में पास कराने का फर्जी कॉल:धमतरी में पालकों से पैसों की मांग, पुलिस की अपील- नंबर ब्लॉक करें, तुरंत करें शिकायत

छत्तीसगढ़ के धमतरी में बोर्ड परीक्षा के बाद एक नया साइबर फ्रॉड सामने आया है। कुछ जालसाज विद्यार्थियों के पालकों को फोन कर रहे हैं। वे बोर्ड परीक्षा में पास कराने के नाम पर पैसों की मांग कर रहे हैं। फर्जी कॉलर्स पालकों से 5 से 10 हजार रुपए तक की रकम मांग रहे हैं। वे धमकी दे रहे हैं कि अगर पैसे नहीं दिए तो उनका बच्चा परीक्षा में फेल हो जाएगा। धमतरी एसपी ऑफिस में एक शिकायत मिली है। जिसके बाद जिला पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने दी सावधानी बरतने की हिदायत साथ ही, धमतरी पुलिस ने सभी पालकों को सतर्क किया है। पुलिस का कहना है कि वे ऐसी किसी भी फर्जी कॉल पर भरोसा न करें। अगर किसी को भी इस तरह का कॉल आता है, तो तुरंत साइबर क्राइम हेल्पलाइन 1930 पर शिकायत दर्ज कराएं। पुलिस ने कहा है कि वे इस मामले में कड़ी कार्रवाई करेंगे। कॉलर्स के नंबर को ब्लॉक करें और पुलिस को बताए डीएसपी मोनिका मरावी ने बताया कि बोर्ड परीक्षा समाप्त होने के बाद विद्यार्थियों के पालकों को स्कैमर्स फर्जी कॉल कर गुमराह कर रहे हैं। उन्हें यह कहकर डराया जा रहा है कि उनका बच्चा फेल हो सकता है और पास कराने के लिए पैसे देने होंगे। उन्होंने स्पष्ट किया कि ऐसे कॉल्स पूरी तरह से फर्जी हैं, इन पर भरोसा न करें और मेहनत पर विश्वास रखें। अगर किसी पालक को इस तरह का कॉल आता है, तो तुरंत नंबर को ब्लॉक करें और इसकी सूचना पुलिस या हेल्पलाइन नंबर 1930 पर दें। धमतरी में इस तरह की एक शिकायत दर्ज हुई है, जिस पर पुलिस जांच कर रही है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *