देश की सबसे बड़ी एयरलाइन इंडिगो की पेरेंट कंपनी इंटरग्लोब एविएशन को आयकर विभाग ने 944.20 करोड़ रुपए का पेनाल्टी ऑर्डर भेजा है। कंपनी ने रविवार को एक्सचेंज फाईलिंग में 2021-22 असेसमेंट ईयर के लिए इनकम टैक्स एक्ट 270A के तहत ये पेनाल्टी लगाई गई है। इसके साथ चेन्नई के संयुक्त आयकर आयुक्त ने कंपनी पर 2.84 करोड़ रुपए का जुर्माना भी लगाया है। इंडिगो ने इनकम टैक्स की पेनाल्टी को बेबुनियाद बताया है। कंपनी ने कहा कि सेक्शन 143(3) के तहत असेसमेंट ऑर्डर के खिलाफ दायर अपील अभी पेंडिंग है, लेकिन टैक्स अधिकारियों ने इसे खारिज मानकर जुर्माना लगा दिया। कंपनी ने आगे बताया कि वह इस मामले में कानूनी रास्ता अपनाएगी और इस ऑर्डर को चुनौती देगी। पेनाल्टी का रेवेन्यू, ऑपरेशन या बिजनेस पर कोई बड़ा असर नहीं पड़ा है। इससे पहले GST और कस्टम डिपार्टमेंट भी लगा चुके जुर्माना 1 महीने में 13.91% चढ़ा शेयर इंडिगो का शेयर शुक्रवार को 0.54% की गिरावट के साथ 5,100 रुपए पर बंद हुआ। इंडिगो ने पिछले एक महीने में 13.91%,छह महीने में 6.53% का रिटर्न दिया है। कंपनी का मार्केट कैपिटल 1.98 लाख रुपए है। इंडिगो से फरवरी में 89.4 लाख लोगों ने यात्रा की फरवरी में इंडिगो एयरलाइन से सबसे ज्यादा यात्रियों ने सफर किया। इंडिगो से 89.4 लाख यात्रियों ने ट्रैवल किया। इसके बाद एयर इंडिया ग्रुप की फ्लाइट्स में 38.3 लाख यात्री बैठे। तीसरे नंबर पर अकासा एयर के साथ 6.58 लाख यात्रियों में ट्रैवल किया। इंडिगो का मार्केट शेयर सबसे ज्यादा 63.7% भारत की सबसे बड़ी एयरलाइन इंडिगो लगातार तीसरे महीने देश की सबसे पंक्चुअल एयरलाइन रही। एविएशन रेगुलेटर डायरेक्टर जनरल ऑफ सिविल एविएशन (DGCA) के फरवरी 2025 के आंकड़ों के मुताबिक, दिल्ली, मुंबई, बेंगलुरु और हैदराबाद जैसे मेट्रो एयरपोर्ट्स पर इंडिगो की 80.2% फ्लाइट्स समय पर रहीं। इंडिगो का मार्केट शेयर 63.7% रहा।


