भोपाल की बेटी ने देशभर में हासिल की 6वीं रैंक:भाई की वर्दी देख मिली प्रेरणा, मुस्कान बनीं फ्लाइंग अफसर

शहर की मुस्कान खान का चयन भारतीय वायुसेना में फ्लाइंग ऑफिसर (टेक्निकल ब्रांच) के तौर पर हुआ है। 18 दिसंबर को घोषित वायुसेना नतीजों में उन्होंने देशभर में छठीं रैंक हासिल की है। 25 वर्षीय मुस्कान ने बताया कि उन्होंने बीटेक (कंप्यूटर साइंस) किया और कॉलेज से प्लेसमेंट भी हो गया था। उनके भाई, भारतीय सेना में लेफ्टिनेंट हैं। भाई को वर्दी में देखती थी, तो उनसे प्रेरित होकर वायुसेना को चुना। 3 प्रयासों के बाद सफलता मुस्कान ने बताया कि उन्होंने एयरफोर्स कॉमन एडमिशन टेस्ट (एएफसीएटी) दिया और पास किया। इसके बाद 5 दिन का एसएसबी टेस्ट हुआ, जिसमें फिजिकल, साइकोलॉजिकल और इंटरव्यू के जरिए ऑफिसर लाइफ क्वालिटीज की जांच होती है। एसएसबी पास करने के बाद मेडिकल होता है और फिर मेरिट लिस्ट जारी होती है। “पहले प्रयास में सफलता नहीं मिली, लेकिन मैंने हार नहीं मानी। तीसरे प्रयास में मैं सफल हुई। अब मुझे 6 महीने हैदराबाद और 1 साल बेंगलुरु में ट्रेनिंग करनी होगी।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *