अयोध्या के गंडई गांव निवासी बृजेश ने घर पर सीमेंट सेड में लगी पाइप में रस्सी से गले में फंदा डालकर जान देने का प्रयास किया। मौके पर पहुंचे लोगों ने उसे फंदे से उतार कर सीएचसी ले गए। सीएचसी में डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार कर हालत गंभीर देख मेडिकल कॉलेज भेज दिया। जहां इलाज चल रहा है। मिली जानकारी के मुताबिक कोतवाली बीकापुर क्षेत्र के गंडई मजरा पूरे बख्शी गांव निवासी श्याम लाल का 17 वर्षीय बेटा बृजेश कुमार गुजरात में काम करता था। कुछ दिन पूर्व गुजरात शहर से घर आया था। घर आने के बाद से लगातार आत्महत्या करने का प्रयास कर रहा था। लेकिन ग्रामीण और परिवार जनों के सूझबूझ के चलते सफल नहीं हो पा रहा था। बृजेश कुमार ने आज घर पर गले में फंदा डालकर आत्महत्या करने का प्रयास कर रहा था जानकारी होने के बाद परिजन जोर-जोर से चीखने चिल्लाने लगे मौके पर पहुंचे ग्रामीणों ने किसी तरीके से बृजेश कुमार को फंदे से नीचे उतरकर इलाज करने के लिए सीएचसी बीकापुर पहुंचाया जहां पर मौजूद डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार करते हुए हालत गंभीर देख जिला अस्पताल भेजा जहां पर डॉक्टर द्वारा इलाज किया जाना शुरू हुआ लेकिन स्वास्थ्य में कोई सुधार होता ना देख डॉक्टरों ने मेडिकल कॉलेज भेज दिया है। जहां हालत गंभीर बनी हुई है। स्थानीय पुलिस का कहना है कि अस्पताल प्रशासन की सूचना पर घटना के बारे में जानकारी मिली है। परिजनों से जानकारी चाही गई लेकिन परिजन भी कुछ स्पष्ट नहीं बता पा रहे हैं।


