हजारीबाग | समाजसेवी सह पत्रकार डॉ. प्रहलाद सिंह की माता संतरा देवी का निधन रविवार तड़के हो गया। वे 76 वर्ष की थी। कुछ दिनों से वह बीमार चल रही थी। संतरा देवी के पति स्वर्गीय केदार राम प्रसिद्ध ओ.टी. असिस्टेंट सदर अस्पताल हजारीबाग में कार्यरत थे। वे अपने पीछ भरा पूरा परिवार छोड़ गए। उनके निधन से होम्योपैथिक मेडिकल एसोसिएशन जिला इकाई के चिकित्सकों के अलावे संस्कार भारती सदस्यों ने भी अपनी संवेदना व्यक्त की है।


