ग्राम सरैया में शृंगार की दुकान में लगी आग से सबकुछ खाक

भास्कर न्यूज | पदमा ग्राम सरैया के सरैया स्टैंड स्थित एक शृंगार दुकान में शनिवार की रात आग लग गई। जिससे दुकान में रखी शृंगार सामग्री जलकर खाक हो गई। दुकान संचालक सत्येंद्र कुशवाहा एवं मकान मालिक सुरेश कुशवाहा को आग लगने की जानकारी आसपास के दुकानदारों ने दी। सूचना पाकर दुकानदार एवं मकान मालिक शटर खोलकर आग बुझाने की भरसक कोशिश की, लेकिन आग इतनी भीषण थी कि वह पूरी तरह फैल चुकी थी। दुकान में रखा सभी सामान जलकर खाक हो गया। लोगों ने बाल्टी में पानी भरकर आग बुझाने की कोशिश की। बड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू किया गया। लेकिन तब तक हजारों का सामान जलकर राख हो चुका था। हालांकि अग्नि शामक दल को आग लगने की सूचना दे दी गई थी ,पर अग्नि शामक दल दो घंटे बाद पहुंचे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *