भास्कर न्यूज |हजारीबाग शहर के प्रवेश मार्ग पर स्थित भारत माता चौक में चैत्र शुक्ल प्रतिपदा नव वर्ष पर ध्वज बदला गया । 35 फीट ऊंचे पोल में वर्ष में दो बार ध्वज बदलने की परंपरा है। इसी परंपरा के तहत राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ और अखिल भारतीय ग्राहक पंचायत के सदस्यों ने ध्वजा रोहण किया और भारत माता पूजन कार्यक्रम का आयोजन किया। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के संस्थापक और गौ सेवा प्रमुख टेकलाल साहू की अध्यक्षता में कार्यक्रम प्रारंभ हुआ। मौके पर उपस्थित संघ स्वयंसेवकों ने भारत माता की जय वंदे मातरम के नारे लगाए सभी को नव वर्ष की बधाई दी और मिठाई खिलाकर स्वागत किया। मौके पर मौजूद अखिल भारतीय ग्राम पंचायत के जिला कार्यकारिणी सदस्य संतोष यादव ,बृजेश कुमार व छठ पूजा फल वितरण समिति के अध्यक्ष चंदन मेहता ने भारत माता का पूजन किया पुष्प अर्पित की और देश की समृद्धि का कामना की । ज्ञात हो कि पूरे राज्य में भारत माता का मंदिर कहीं नहीं है। 2022 में विधिवत चौक पर भारत माता मंदिर के लिए चौक स्थापित किया गया था। ज्ञात हो कि चौक का देखरेख जिम्मा सामाजिक कार्यकर्ता शहर अमेरिका भवानी सिक्योरिटी कंपनी करती है वही प्रत्येक वर्ष ध्वज उपलब्ध कराने का कार्य खंडेलवाल वस्त्रालय , फैशन हाउस और हैंडलूम की ओर से की जाती है। मौके पर काजल शादी घर के संचालक तिलेश्वर साहू, सुदामा राम, सहित दर्जनों लोग मौजूद थे।


