सीटू के सम्मेलन में लिया एकजुटता का संकल्प

भास्कर न्यूज | चित्तरंजन रेलनगरी चित्तरंजन के एरिया चार स्थित रवींद्र मंच में रविवार को सीटू समर्थित लेबर यूनियन का राष्ट्रीय सम्मेलन हुआ। कार्यक्रम की शुरुआत ध्वजारोहण से िकया गया। सीटू के राष्ट्रीय अध्यक्ष के. हेमलता ने शहीद वेदी पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। सम्मेलन को संबोधित करते हुए हेमलता ने कहा कि किसी भी जंग को जीतने के लिए एकता जरूरी है। उन्होंने केंद्र सरकार की नीतियों पर हमला बोला। कहा कि भाजपा सरकार फूट डालकर गंदी राजनीति को बढ़ावा दे रहा है। गरीब तबके की अनदेखी की जा रही है। हेमलता ने आरोप लगाया कि मोदी सरकार देश के आर्थिक, सामाजिक और शैक्षिक संस्थानों को अपनी बपौती समझ रहा है। मीडिया को भी नियंत्रित करने की कोशिश हो रही है। यह लोकतंत्र के चौथे स्तंभ के लिए खतरा है। उन्होंने सभी यूनियन शाखाओं को मजबूत करने की अपील की। चिरेका लेबर यूनियन के अध्यक्ष आर.एस. चौहान ने कहा कि श्रमिकों की संख्या में हो रही कमी चिंता का विषय है। उन्होंने पुरानी पेंशन की बहाली और स्टील फाउंड्री को बंद न करने की मांग की। सम्मेलन में सीटू नेता राजीव गुप्ता ने कहा कि चित्तरंजन रेल इंजन कारखाना अब प्रोडक्शन यूनिट से असेंबल यूनिट में बदल गया है। इंजन की संख्या बढ़ी है, लेकिन श्रमिकों की संख्या घट रही है। अंत में सम्मेलन में सभी ने एकजुट होकर विरोधियों को मुंहतोड़ जवाब देने का संकल्प लिया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *