बैकुंठपुर | कोरिया जिला मुख्यालय से करीब 10 किमी दूर ग्राम बड़गांव के छुरी गढ़ धाम के पास बनी पुलिया के नीचे बोरी में बंधा शव मिला। इसकी सूचना ग्रामीणों ने पुलिस को दी। पुलिस ने शव की शिनाख्त 40 वर्षीय अशोक कुर्रे के रूप में की है। उसकी पत्नी ने 26 मार्च को गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। ग्राम पंचायत बड़गांव के ग्रामीणों ने पुलिया के नीचे बोरी में शव के होने की सूचना दी थी। बोरी से बदबू आने से ग्रामीणों का आशंका थी कि इसमें शव है।


