पीएम मोदी ने किया नवीन पीएमश्री स्कूलों का उद्घाटन

भास्कर न्यूज । राजिम प्रदेश के नवीन पीएमश्री स्कूलों का आज प्रधानमंत्री मोदी ने बिलासपुर में वर्चुअल उद्घाटन किया। शासन के निर्देशानुसार सभी पीएमश्री स्कूलों में माता सरस्वती की प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्वलित कर सम्मान किया गया। इसी तारतम्य में अंचल के प्रतिष्ठित पीएमश्री हरिहर शासकीय उत्कृष्ठ विद्यालय में भी इसका अनुकरण किया गया। इस अवसर पर प्रमुख रूप से शाला विकास समिति के अध्यक्ष सौरभ सिन्टू जैन, एसआर सोन, प्रदीप मिश्रा, रमेश पहाड़िया, अशोक गंगवाल, संस्था प्राचार्य फाखरा खानम दानी, छात्राओं में आकांक्षा गिलहरे, कविता भारती, वंशिका बंजारे, कृष चक्रधारी, ओमकार साहू, समेत शिक्षक और शिक्षिकाएं उपस्थित थे। नवापारा राजिम। पीएमश्री स्कूल उद्घाटन प्रसारण देखते छात्र।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *