घर से नाराज होकर निकला फेरीवाला लापता, जांच शुरू

कोरबी-चोटिया | घर से नाराज होकर निकलने के बाद से लापता दीपका के फेरी वाले की बाइक केंदई के पास हसदेव नदी के ऊपर पुल पर लावारिस हालत में मिली। नदी में कूदकर आत्महत्या की आशंका से खोजबीन की जा रही है। कटघोरा-अंबिकापुर हाईवे पर मोरगा चौकी क्षेत्र अंतर्गत केंदई के पास हसदेव नदी के ऊपर पुराने पुल पर शनिवार देर शाम बाइक क्रमांक सीजी-12-बीएम-7539 लावारिस हालत में मिली। बाइक पर गैस रिपेयरिंग के सामान थे और पास में एक जोड़ी चप्पल था। नवापारा निवासी इरफान खान व समारू लाल ने इसकी सूचना पुलिस को दी।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *