8 करोड़ में बनेगी सिलयारी से संतोषपुरी धाम तक सड़क

भास्कर न्यूज | राजिम विधानसभा के विधायक रोहित साहू ने क्षेत्रवासियों की मांग के अनुरूप विभिन्न मदों से 11 करोड़ 11 लाख रूपये के विकास कार्यों की स्वीकृति दिलाई है। इसमें सबसे प्रमुख रूप से सिलयारी बाहरा संतोष पुरी धाम तक चार किमी 7 करोड़ 81 लाख रुपये के सड़क निर्माण की स्वीकृति भी शामिल है। सतनामी समाज की आस्था के केंद्र के रूप में संतोषपुरी धाम के रूप में प्रसिद्ध है जहां भव्य मेले का आयोजन भी होता है। जहाँ आने जाने में परेशानी को देखते हुए समाज जनों ने विधायक से विगत दिनों मांग की थी। अन्य स्वीकृत विकास कार्यों में विकासखण्ड फिंगेश्वर के ग्राम सेम्हरतरा, पिपरछेड़ी, कौंदकेरा, खुटेरी, बेलटूकरी, तर्रा, परसदाकला, खुड़सा, देवरी, पितईबंद, पाटसिवनी, कनेसर, जुनवानी, श्यामनगर, जेंजरा, सिर्रीखुर्द, किरवई, छुरा विकासखण्ड के ग्राम सोरीदखुर्द, जरगांव, पंडरीपानी, देवसरा/करचाली, देवरी, विजयपुर, गनबोरा, कामराज/ पेण्ड्रा, बोरियाझर/ पिपराही, चितामाड़ा/ भैंसामुड़ा, कुरूद,नगोई/ भैंसामुडा , पिपराही,विकासखंड गरियाबंद के ग्राम कोचवाय में विभिन्न निर्माण कार्य के तहत सामुदायिक भवन निर्माण, गाली कंक्रीटीकरण, सामुदायिक भवन, व्यावसायिक परिसर, मुक्तिधाम, प्रतीक्षालय शेड निर्माण, रंगमंच, नाली निर्माण, सीसी रोड शामिल है। इस प्रकार कुल राशि रू. 11 करोड़ 11 लाख 25 हजार की स्वीकृति विधायक कराई कराई गई है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *