भास्कर न्यूज| महासमुंद रविवार को बिल्हा क्षेत्र के किसानों ने अवैध करणी कृपा उद्योग के विरोध में 3 साल से अधिक समय से आंदोलनरत छत्तीसगढ़ राज्य आंदोलनकारी छग संयुक्त किसान मोर्चा सत्याग्रही किसानों के समर्थन में बिल्हा क्षेत्र के किसानों ने प्रधानमंत्री के सभा स्थल सुरक्षा में लगे महिला एएसपी बिलासपुर को पीएम के नाम ज्ञापन सौंपा गया। किसानों ने एसडीएम के माध्यम से भी प्रधानमंत्री को ज्ञापन भेजा और कहा समय सीमा पर कार्यवाही नहीं होने पर अगली सभा में किसान काला झंडा दिखाएंगे। सौंपे गए 15 सूत्रीय ज्ञापन में प्रमुख रूप से अवैध करणी कृपा उद्योग के के बलात रूप से कब्जा किए गए शासकीय भूमि, काबिल काश्त भूमि, आदिवासी भूमि, नेशनल हाईवे की भूमि, सिंचाई विभाग की भूमि, किसानों की भूमि, छसपा किसान मोर्चा की भूमि खाली कराने, अवैध करणी कृपा उद्योग के औद्योगिक प्रदूषण से अंचल के लगभग 28 गांव हो रहें बर्बादी से बचाने, माननीय उच्च न्यायालय के आदेश का परिपालन जिलाधीश महासमुंद द्वारा न करने, 28 फरवरी ट्रैक्टर रैली पर जिलाधीश और पुलिस अधीक्षक महासमुंद आपातकाल जैसी व्यवस्था बनाकर किसानों की गिरफ्तारी ट्रैक्टर जब्ती जैसे अवैधानिक कार्यवाही करने की जांच और कार्यवाही सहित 15 सूत्रीय मांग शामिल है। इस मौके पर श्यामुराम सेन, राजपाल टंडन, बैरागी टंडन, अंजोर बंजारे, आधारु कुर्रे, लखन टंडन, मनोज कुर्रे, संजय कुर्रे, अखिलेश यादव, पवन साहू, रंजीत, पवन केंवट मौजूद थे।


