साजना दिवस पर गुरमत समागम आठ से

शाहकोट| गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी श्री गुरु सिंह सभा शाहकोट द्वारा क्षेत्र की संगत के सहयोग से खालसा पंथ के साजना दिवस (बैसाखी) को समर्पित गुरमत समागम आठ से 13 अप्रैल तक गुरुद्वारा श्री गुरु सिंह सभा मेन बाजार शाहकोट में करवाया जाएगा। जानकारी देते हुए गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के अध्यक्ष सुखजीत सिंह झीता ने बताया कि चार दिवसीय गुरमत समागम रोजाना शाम सात से नौ बजे तक होगा, जिसमें प्रसिद्ध कीर्तनी जत्थे कथा व कीर्तन से श्रद्धालुओं को निहाल करेंगे। उन्होंने बताया कि 11 अप्रैल को सुबह साढ़े पांच बजे गुरुद्वारा साहिब में श्री अखंड पाठ साहिब शुरू किए जाएंगे। 12 अप्रैल को सुबह सात बजे निशान साहिब की सेवा होगी। 13 अप्रैल को प्रातः 7:30 बजे श्री अखंड पाठ साहिब जी के भोग डाले जाएंगे तथा रात के लिए विशेष दीवान का आयोजन किया जाएगा।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *