पंजाब का तापमान 2 डिग्री तक बढ़ा:2 अप्रैल तक 7 डिग्री और बढ़ेगा; बांधों के कम जलस्तर ने बढ़ाई चिंताएं

पंजाब में तापमान में लगातार बढ़ोतरी दर्ज की जा रही है। राज्य में अधिकतम तापमान औसतन 2 डिग्री सेल्सियस बढ़ा है, हालांकि मौसम विभाग इसे सामान्य श्रेणी में मान रहा है। पंजाब में सबसे अधिक तापमान गुरदासपुर में 33.5°C दर्ज किया गया, जो राज्य के अन्य हिस्सों की तुलना में अधिक है। मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार अब लगातार तापमान में बढ़ौतरी होगी। दिन का अधिकतम तापमान आने वाली 2 अप्रैल तक 5 से 7 डिग्री तक बढ़ जाएगा। यानीकि ये तापमान सामान्य से भी अधिक होगा और लोगों को परेशान भी कर सकता है। राज्य में फिलहाल बारिश के कोई आसार नहीं हैं, जिससे तापमान में और वृद्धि हो सकती है। आने वाले दिनों में धूप तेज रहेगी और दोपहर के समय चिलचिलाती गर्मी परेशान भी करेगी। वहीं आने वाले एक सप्ताह तक कोई भी पश्चिमी विक्षोभ एक्टिव नहीं होता दिख रहा। जल संकट की आहट: बांधों में जलस्तर सामान्य से काफी कम गर्मी के बढ़ते प्रकोप के बीच जल संकट भी गहराने लगा है। केंद्रीय जल आयोग (CWC) के अनुसार, पंजाब और हिमाचल प्रदेश के प्रमुख जलाशयों में जलस्तर सामान्य से काफी नीचे चला गया है। सिंचाई और बिजली उत्पादन पर असर पंजाब और हिमाचल के इन जलाशयों की संयुक्त जलविद्युत उत्पादन क्षमता 3,175 मेगावाट (MW) है, और ये 10.24 लाख हेक्टेयर भूमि की सिंचाई क्षमता रखते हैं। लेकिन जलस्तर में गिरावट के कारण बिजली उत्पादन और कृषि क्षेत्र पर नकारात्मक प्रभाव पड़ सकता है। पंजाब के शहरों में आज का मौसम अमृतसर- आसमान साफ रहेगा। तापमान में बढ़ौतरी होगी। तापमान 13 से 29 डिग्री के बीच रह सकता है। जालंधर- आसमान साफ रहेगा। तापमान में बढ़ौतरी होगी। तापमान 12 से 28 डिग्री के बीच रह सकता है। लुधियाना- आसमान साफ रहेगा। तापमान में बढ़ौतरी होगी। तापमान 16 से 32 डिग्री के बीच रह सकता है। पटियाला- आसमान साफ रहेगा। तापमान में बढ़ौतरी होगी। तापमान 15 से 31 डिग्री के बीच रह सकता है। मोहाली- आसमान साफ रहेगा। तापमान में बढ़ौतरी होगी। तापमान 19 से 30 डिग्री के बीच रह सकता है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *