समाज को सशक्त बनाने के लिए बनेगी कमेटी

भास्कर न्यूज |तेलो चंद्रपुरा प्रखंड अंतर्गत तेलो पूर्वी पंचायत भवन में प्रमंडलीय महली जाति समाज सुधार समिति और महली जनजाति विकास परिषद के संयुक्त तत्वावधान में एक बैठक संस्थापक सदस्य लाल मोहन महली की अध्यक्षता में हुई। संचालन जिला महासचिव प्रह्लाद महली व रंजीत महली ने किया। बैठक में तेलो, चडरी, दांदुडीह, नुरागडिया, सोतारडीह, मानिक टॉड़, बिरनी आदि गांव से समाज के दर्जनों लोग शामिल हुए। यहां बतौर मुख्य अतिथि परिषद के केंद्रीय अध्यक्ष हरि नारायण महली ने कहा कि समाज को सशक्त बनाने के लिए ग्राम स्तर से प्रखंड स्तर तक मजबूत कमेटी का गठन किया जाएगा। महासचिव रमेश महली ने कहा कि पूरे भारत में महली जाति के लोग निवास करते हैं तथा अलग अलग संगठन के माध्यम से लोगों को जागरूक कर रहे हैं। बैठक में सर्व समिति से चंद्रपुरा प्रखंड कमेटी का चुनाव किया। इसमें रवि महली अध्यक्ष, महेंद्र महली सचिव और जुलेश महली कोषाध्यक्ष समेत 11 सदस्यीय कार्यकारी सदस्य चुने गए। अध्यक्षीय भाषण में लालमोहन महली ने कहा कि बोकारो जिला सम्मेलन की सफलता के लिए सभी को आगे आना होगा। संयोजक सुंदरलाल महली में कहा कि समाज को संगठित करना होगा। शिक्षा के प्रति लोगों का जागरूक करना होगा। केंद्रीय संगठन मंत्री करमचंद महली ने कहा कि समाज में राजनीतिक स्थिति शून्य है। हमें राजनीति में भी अपनी भूमिका तय करनी होगी। मौके पर तेलो पूर्वी मुखिया शंकर कुमार सहित हरिशंकर महली, मनोज महली, सोनाराम महली, जय महली, अनिरूद, मनीष बरवार, शनिचर महली, बिनोद आदि मौजूद थे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *