नव वर्ष प्रतिपदा पर दुग्दा में विशाल भंडारे का आयोजन

भास्कर न्यूज | दुग्दा हिन्दू नववर्ष चैत्र शुक्ल पक्ष प्रतिपदा पर रविवार को अजय संग्राम सिंह के स्वजन की ओर से नववर्ष प्रतिपदा उत्सव दुग्दा सेंट्रल दुर्गा पंडाल में मनाया गया। कार्यक्रम की शुरुआत दुर्गा पंडाल में वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ पूजा-अर्चना कर किया गया। साथ ही नववर्ष पर विशाल भंडारे का आयोजन किया गया। भंडारे में सैकड़ों महिला-पुरुष श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया। इस दौरान श्रद्धालुओं द्वारा जय श्री राम, जय हनुमान के जयकारे से पूरा वातावरण भक्तिमय हो गया। समाजसेवी अजय संग्राम सिंह, मुखिया रेणु देवी ने संयुक्त रूप से कहा कि हिंदू समाज का नव वर्ष चैत्र शुक्ल पक्ष के प्रतिपदा से प्रारंभ होता है। कार्यक्रम को सफल बनाने में प्रभु दयाल सिंह, विमलेश सिंह, रविशंकर सिंह, बैजनाथ जयसवाल, योगेंद्र प्रसाद, मनोज प्रसाद, अक्षयवर गुप्ता, राजू राय, भीम सिंह, सत्यनारायण महतो, बंटी मिश्रा, गणेश, अनिल आदि का सराहनीय योगदान रहा।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *