छात्रों ने नव वर्ष प्रतिपदा पर निकाली प्रभात फेरी

दुग्दा | पंडित बागेश्वरी पांडेय सरस्वती विद्या मंदिर दुग्दा में रविवार को भारतीय नव वर्ष चैत्र शुक्ल प्रतिपदा धूमधाम से मनाया गया। विद्यालय के रामाकांत राणा के नेतृत्व में छात्र-छात्राओं के द्वारा घोष के साथ प्रभात फेरी सह शोभा यात्रा निकाली गई। इसमें समाज के गणमान्य लोगों ने बच्चों के मध्य पुष्प वर्षा कर‌ व मिष्ठान वितरण कर उनका उत्साह बढ़ाया। प्रभात फेरी के पश्चात विद्यालय के केशव सभागार में नव वर्ष उत्सव मनाया गया। यहां विद्यालय प्रबंध कारिणी समिति के अध्यक्ष सह जिप सदस्य संतोष कुमार पांडेय ने हिंदू नववर्ष की विशेषता और उसके महत्व पर चर्चा की। कहा कि चैत्र शुक्ल प्रतिपदा हमारी भारतीय संस्कृति का एक अभिन्न अंग है। कार्यक्रम को सफल बनाने में समस्त शिक्षक-शिक्षिकाओं का सराहनीय योगदान रहा।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *