भास्कर न्यूज | दुग्दा बजरंग दल दुग्दा शाखा एवं विश्व हिंदू परिषद की ओर से हिंदू नववर्ष चैत्र प्रतिपदा पर संयुक्त रूप से गाजे बाजे एवं महावीरी पताका के साथ दुग्दा तथा चंद्रपुरा क्षेत्र में बाइक जुलूस निकाला गया। इसका नेतृत्व बजरंग दल के दुग्दा शाखा अध्यक्ष राहुल अग्रवाल ने किया। जुलूस दुग्दा मार्केट स्थित सेंट्रल दुर्गा पूजा पंडाल से प्रारंभ होकर संपूर्ण दुग्दा आवासीय कॉलोनी, न्यू बीसीसीएल कॉलोनी, चंदुवाडीह, चंद्रपुरा निमिया मोड़, थाना चौक, रेलवे स्टेशन रोड से रटारी होते हुए पुनः पूजा पंडाल पहुंच कर समापन किया गया। इस दौरान जुलूस में शामिल लोगों ने जय श्री राम आदि नारे लगा रहे थे। जिससे पूरा क्षेत्र भक्तिमय हो गया। राहुल अग्रवाल ने कहा कि चैत्र प्रतिपदा भारतीय संस्कृति का अभिन्न अंग का हिस्सा है। इसकी गरिमा को बनाए रखना हम सबों की नैतिक जिम्मेवारी है। मौके पर विमलेश सिंह, जितेंद्र तिवारी, मनोज सिंह, काली घोष, निश्चित कुमार, मोनू सिंह, भीम कुमार, राकेश आदि मौजूद थे।


