जालंधर| शंभू व खनौरी बॉर्डर पर 13 महीने तक चले किसान आंदोलन का नेतृत्व करने वाली किसान मजदूर मोर्चा और संयुक्त किसान मोर्चा (नॉन पॉलिटिकल) ने एक बार फिर से आम आदमी पार्टी के नेताओं के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। किसान नेता सरवन सिंह पंधेर ने रविवार को ऐलान किया कि सभी किसान जत्थेबंदियां विधायकों के घर घेराव करेंगी। जालंधर में किसान मजदूर संघर्ष कमेटी के जिला प्रधान सलविंदर सिंह जानिया ने बताया कि सोमवार को कैबिनेट मंत्री मोहिंदर भगत के घर का घेराव दोपहर 12 बजे किया जाएगा। सलविंदर सिंह जानिया ने कहा कि जिस तरह आम आदमी पार्टी ने किसान नेताओं के साथ बुरा व्यवहार किया है, उससे पता चलता है कि यह सरकार भाजपा के साथ मिलकर काम कर रही है। किसानों का सामान चोरी हुआ है और इस समय किसान खुद ही अपना सामान ढूंढने में लगे हुए हैं। जानकारी देते हुए सरवन सिंह पंधेर व किसान नेता।


