मुंबई और जयपुर के लिए भी फ्लाइट शुरू होने वाली है। इंडिगो एयरलाइन ने पांच जून से स्लॉट बुक किया है। पिछले दिनों इंडिगो एयरलाइन के अधिकारियों ने आदमपुर एयरपोर्ट का दौरा भी किया था। करीब पांच साल बाद आदमपुर से सीधी मुंबई के लिए फ्लाइट शुरू होने की उम्मीद बंधी है। पहले स्पाइस जैट ने मुंबई के लिए सीधी फ्लाइट शुरू की थी, जिसे कोरोना काल में बंद कर दिया गया था। मुंबई से आदमपुर की फ्लाइट का नंबर 040286 होगा और आदमपुर से मुंबई जाने वाली फ्लाइट का नंबर 620287 होगा। मुंबई से आने वाली फ्लाइट शाम करीब 4:25 बजे लैंड करेगी। आदमपुर एयरपोर्ट पर फ्लाइट का 35 मिनट का ठहराव रहेगा। शाम पांच बजे दोबारा फ्लाइट मुंबई लौट जाएगी। अनुमानित सफर करीब दो घंटे रहेगा। दोनों राज्यों के बीच चलाई जाने वाली ये फ्लाइट एयरबस है। एयरपोर्ट की अप्रोच रोड अभी अधूरी… पिछले करीब दो साल से ज्यादा का समय हो चुका है कि आदमपुर शहर से एयरपोर्ट तक करीब 5 किलोमीटर लंबी फोर लेन सड़क का निर्माण किया जाना है। हालांकि आदमपुर से अठौला गांव तक काम पूरा हो चुका है, लेकिन अभी गांव अठौला से सिविल एयरपोर्ट तक करीब 1 से 1.5 किलोमीटर लंबी सड़क के लिए न ही जमीन एक्वायर की गई है। भास्कर न्यूज | जालंधर आदमपुर एयरपोर्ट से फ्लाइट शुरू हुए सोमवार को एक साल का समय पुरा हो चुका है। पिछले 31 मार्च को तीन साल इंतजार के बाद पहली पैसेंजर फ्लाइट ने आदमपुर से उड़ान भरी थी। स्टार एयरलाइन हिंडन, श्री नांदेड़ साहिब और बेंगलुरु के लिए फ्लाइट चलाई जा रही है, जो रोजाना उप-डाउन कर रही है। एक साल में करीब 25 हजार से ज्यादा पैसेंजर उड़ान भर चुके हैं। पिछले एक साल में शंभू बार्डर और खनौरी पर धरने के दौरान दिल्ली जाने वालों को काफी राहत मिली। स्टार एयरलाइन की 76 सीटर विमान में 12 बिजनेस और 64 इकोनॉमी सीटें हैं। इनमें ज्यादातर लोगों ने श्री नांदेड़ साहिब के लिए ट्रैवल किया हैं। एक साल में कई बड़े बदलाव किए गए हैं। बच्चों के लिए आदमपुर एयरपोर्ट पर प्लेग्राउंड एरिया शुरू किया गया है जो पंजाब का एकमात्र सिविल एयरपोर्ट है यहां पर बच्चों को यह सुविधा दी गई है। इसके अलावा स्टूडेंट्स को सिविल एविएशन की ट्रेनिंग के लिए एनआईटी, सीटी यूनिवर्सिटी लुधियाना और पटियाला के इंजीनियरिंग कॉलेज के साथ एमओयू साइन किया गया है। एयरपोर्ट पर लाइब्रेरी ओपन की गई है और यात्रियों के लिए स्नैक्स बार कैफेटेरिया भी बनाया गया है।


