46 करोड़ की मंजूरी, 6 नए प्रोजेक्टों पर काम शुरू होगा

भास्कर न्यूज | जालंधर 31 मार्च को स्मार्ट सिटी मिशन की डेडलाइन है। इसलिए शहरी विकास मंत्रालय ने दो दिन पहले ही 46 करोड़ की मंजूरी दे दी है। ऐसे में बजट की मंजूरी मिलने से छह नए प्रोजेक्ट को शुरू किया जा सकेएगा। इसमें बिस्त दोआब नहर की फैसिंग, विधिपुर क्रॉसिंग तक ग्रीन बेल्ट, एंट्री पॉइंट का सौंदर्यीकरण, वर्कशाप का अपग्रेडेशन, जीआईएस सेल की स्थापना समेत छह प्रोजेक्ट शुरू होंगे। साथ ही स्मार्ट सिटी के प्रोजेक्ट को पूरा किया जाएगा। स्मार्ट सिटी में 930 करोड़ से 36 प्रोजेक्ट के लिए मंजूरी मिली थी। इसमें 29 छोटे प्रोजेक्ट का काम लगभग पूरा कर लिया है, लेकिन बड़े प्रोजेक्ट की प्रगति काफी धीमा बनी है। इसमें बायो-माइनिंग, बर्ल्टन पार्क स्पोर्ट्स हब का काम ढाई साल से बंद है। वहीं सरफेस वाटर प्रोजेक्ट की डेडलाइन सितंबर 2023 में खत्म हो चुकी है, लेकिन अभी तक 75 फीसदी ही काम पूरा हो सका है। वैसे बायोमाइनिंग और स्मार्ट रोड प्रोजेक्ट की दो-दो बार डेडलाइन बढ़ाई। इसके बावजूद प्रगति धीमा होने से प्रोजेक्ट अधूरे हैं। इसलिए इस संबंध में कमिश्नर गौतम जैन ने कहा कि स्मार्ट सिटी के 46 करोड़ के बजट को मंजूरी मिली है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *