जालंधर | सोढल रोड पर तीन बाइक सवार युवकों ने सोनू नामक व्यक्ति से तेज धार हथियार से हमला कर पैसे लूट लिए । सोनू के बेटे श्यामू ने बताया कि वह और उसके पिता घर जा रहे थे तभी तीन युवकों ने उन्हें रोक लिया और सिर पर वार कर पिता जी की जेब में से पैसे लेकर फरार हो गए । बेटा शोर मचा राहगीरों से घायल पिता के लिए मदद मांगने लगा । राहगीर सरजू भाटिया ने डिवीजन नंबर एक में सूचना दी, मौके पर डिवीजन नंबर एक के थाना प्रभारी राकेश कुमार पहुंचे। उन्होंने कहा इलाका डिवीजन नंबर 8 का है और वहां सूचना दे दी गई है । इंसानियत का परिचय देते हुए उन्होंने एम्बुलेंस के जरिए घायल को अस्पताल में पहुंचाया और घायल की बाइक डिवीजन नंबर एक में रखवाई।


