चमरंग रोड पर 15 दिनों से सीवरेज जाम, गंदा पानी सड़क पर हुआ जमा

अमृतसर | चमरंग रोड पर पिछले 15 दिनों से सीवरेज जाम होने के कारण गंदा पानी रोड पर जमा हो रहा हैं। इसके कारण इलाके में गंदगी और मच्छरों की तादाद बढ़ गई हैं। इस समस्या से इलाके के लोग खासे परेशान हैं। इलाका निवासी पवन कुमार ने कहा कि बीते 15 दिनों से उपर का समय हो गया है। सीवरेज का गंदा पानी सड़क की साइड में जमा हो रहा हैं। सुबह, दोपहर और शाम के समय यहां छप्पड़ बन जाता हैं। गर्मियों का मौसम होने के कारण इलाके में मच्छरों की तादाद गंदे पानी के कारण बड़ गई हैं। इस समस्या के बारे में निगम कर्मियों को बताया भी गया है। बावजूद इसके अभी तक सीवरेज को साफ नहीं किया गया। वहीं, इलाका निवासियों ने नगर निगम से मांग की हैं कि लोगों की समस्या को ध्यान में रखते परेशानी का हल पहल के आधार पर करवाया जाए।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *