निगम-ट्रस्ट दफ्तर से सौ मीटर दूरी पर बन रहा कूड़े का डंप

अमृतसर । नगर निगम व इंप्रूवमेंट ट्रस्ट दफ्तर से महज सौ मीटर दूरी पर रंजीत एवेन्यू स्थित पासपोर्ट ऑफिस के बाद कूड़े का ढेर डंप बनता जा रहा है। लेकिन जिम्मेदार हटवा नहीं पा रहे। मॉल रेहड़ियां लगने से यह भीड़भाड़ वाला इलाका बना रहता है। हर कोई सरकार को कोसता है कि स्वच्छता मुहिम चलाने की बातें करते हैं, लेकिन हकीकत कुछ अलग है। मेयर हाउस का गठन हो चुका इसके बाद भी सबकुछ भगवान भरोसे नजर आ रहा है। रोजाना सैकड़ों लोगों का रास्ते से गुजरना होता है लेकिन ध्यान नहीं दिया जा रहा। सफाई को लेकर2 बड़े विभागों के आस-पास वाले जगहों पर कूड़े का यह हाल है तो शहर को कैसे स्वच्छ बनाएंगे। एडिश्नल कमिश्नर सुरिंदर सिंह ने कहा कि जिम्मेदार अफसरों को निर्देश देंगे कि कूड़ा तत्काल हटवाया जाए।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *