बिलासपुर में ठंड पर ब्रेक…न्यूनतम तापमान 10 डिग्री:आसमान में छाए रहेंगे हल्के बादल, प्रदेश के कई हिस्सों में हल्की बारिश की संभावना

बिलासपुर में पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता का असर दिखने लगा है। गुरुवार को दिन का अधिकतम तापमान 30 डिग्री पहुंच गया, जिससे ठंड में कमी महसूस की गई। वहीं, रात में न्यूनतम तापमान में बढ़ोतरी दर्ज की गई, जिसके चलते रात में भी कड़ाके की ठंड से थोड़ी राहत मिली। मौसम विभाग के अनुसार विक्षोभ के कारण आसमान में हल्के बादल छाए रहेंगे। प्रदेश के कुछ हिस्सों में हल्की वर्षा भी संभावित है, लेकिन बिलासपुर में इसकी संभावना थोड़ी कम है। बीते मंगलवार की तरह ही बुधवार को भी ठंड ने खूब परेशान किया। आसमान साफ रहने के कारण सुबह से ही तेज ठंड महसूस हुई। धूप निकलने के बावजूद ठंड का कहर जारी रहा। दोपहर में अधिकतम तापमान 28.8 डिग्री रिकॉर्ड हुआ, जबकि यह सामान्य से एक डिग्री अधिक न्यूनतम तापमान 10.2 डिग्री दर्ज हुआ, यह सामान्य से 2.9 डिग्री कम रहा। वहीं, गुरुवार को दिन का अधिकतम तापमान 30 डिग्री रहा। इसके चलते धूप का अहसास हुआ और ठंड में कमी आई। गुरुवार शाम को कंपकंपाने वाली ठंड से राहत मिली। रात में भी कम ठंड महसूस की गई, जिससे लोगों ने राहत ली। आसमान में छाए रहेंगे बादल, वातावरण में बढ़ेगी नमी मौसम विभाग के मुताबिक, पश्चिमी विक्षोभ 60 डिग्री पूर्व और 28 डिग्री उत्तर में स्थित है। साथ ही एक चिह्नित निम्न दाब का क्षेत्र दक्षिण-पश्चिम बंगाल की खाड़ी में बना है। इसके उत्तर तटीय आंध्रप्रदेश की ओर आने की संभावना है। दोनों मौसमी तंत्र के प्रभाव से प्रदेश में हवा की दिशा में परिवर्तन होने और वातावरण में नमी की मात्रा बढ़ने का अनुमान है। इसके चलते अगले दो दिनों में न्यूनतम तापमान में बढ़ोतरी हो सकती है। इन जिलों में बहुत हल्की वर्षा होने की संभावना 20 दिसंबर यानी आज बस्तर संभाग और आसपास के जिलों, रायपुर संभाग के जिलों, ओडिशा से लगे बिलासपुर संभाग के सारंगढ़, रायगढ़, सक्ती, जांजगीर, कोरबा और सरगुजा संभाग के आसपास के जिलों में हल्की से मध्यम वर्षा या गरज चमक के साथ छींटे पड़ने की संभावना है। 21 दिसंबर को रायगढ़ और आसपास के जिलों में बहुत हल्की वर्षा होने की संभावना है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *