ईद पर संभल में 10 कंपनी फोर्स तैनात:मस्जिदों के पास 1300 CCTV लगाए, काशी ज्ञानवापी में पहुंचे नमाजी; यूपी में ईद की नमाज

यूपी में सोमवार को ईद-उल-फितर मनाई जा रही है। ईद पर गले मिलकर और हाथ मिलाकर एक-दूसरे को मुबारकबाद दे रहे हैं। सुबह से ही शहर से लेकर गांव और घरों से मस्जिदों में नमाज अदा की जा रही है। प्रदेशभर में करीब 30 हजार मस्जिदों और 40 हजार ईदगाहों में ईद-उल-फितर की नमाज को लेकर कड़ी सुरक्षा है। प्रयागराज में ड्रोन से निगरानी की जा रही है। आगरा में आजाद समाज पार्टी ने नमाजियों पर फूल बरसाए। मुरादाबाद में सड़क पर एक भी नमाजी नहीं है। पिछली बार ईदगाह के चारों तरफ करीब 2 किमी तक सड़कों पर नमाजियों की भीड़ थी। आगरा के पूर्व पार्षद अहमद हसन ने नमाज अदा कर कहा- गड़े मुर्दे उखाड़ने से बदबू आती है। देश में अमन चैन बना रहे। यूपी में ईद से जुड़े अपडेट्स के लिए नीचे लाइव ब्लॉग से गुजर जाइए…

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *