पुलिस लाइन में मना सरहुल शामिल हुए डीआईजी- एसपी

सिटी रिपोर्टर| बोकारो रविवार को सेक्टर-12 प​ुलिस लाइन मैदान में सरहुल महोत्सव का आयोजन किया गया। जिसमें मुख्य अतिथि कोयलांचल ​​डीआईजी सुरेन्द्र कुमार झा व विशिष्ट अतिथि पुलिस अधीक्षक मनोज सवर्गयारी ने पारंपरिक परिधान में पूजा स्थल पर पूजा अर्चना की। साथ ही अतिथियों ने हरियाली और खुशी का कामना ​करते हुए सरहुल की सभी को बधाई दी। वहीं पुलिस एसोसिएशन के अध्यक्ष ने सरहुल पर्व के बारे में बताया। इसके अलावा सरना समिति पुरियों रांची की टीम और युवा अखाड़ा समिति द्वारा उरांव नृत्य का प्रदर्शन किया गया। सरना समिति ललपनिया की टीम द्वारा संथाली नृत्य का प्रदर्शन किया गया। इसके अलावा सरना समिति बालीडीह द्वारा उरांव नृत्य, सेक्टर12 आसस विद्यालय की छात्रा द्वारा नृत्य प्रस्तुत किया गया। कार्यक्रम का समापन समारोह हरला थाना प्रभारी अनिल कच्छप ने किया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *